Top NewsUttar Pradesh

प्रदेश में अब तक कुल 7,25,27,053 कोरोना सैंपल की जांच की गई है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,08,106 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,25,27,053 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 20 लोग तथा अब तक कुल 16,86,276 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 250 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 182 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,77,082 घरों के 17,24,59,067 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 07 सितम्बर से 16 सितम्बर 2021 तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व हेल्थ वर्कस घर-घर जाकर पांच लक्षणों की जानकारी लेंगी। इन पांच लक्षणों में बुखार, कोविड के लक्षण वाले लोगों की पहचान, क्षय रोग के मरीजों की पहचान, टीकाकरण से छूटे बच्चों की लाइन लिस्टिंग, 45 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिन्होंने कोविड की एक भी डोज अभी तक नहीं ली है। इस अभियान के तुरंत बाद एक विशेष अभियान चलाकर खासतौर पर टीकाकरण से छूटें हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 15,64,158 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 6,14,39,591 तथा दूसरी डोज 1,17,02,670 तथा कल तक कुल 7,31,42,261 डोजें लगायी गयी हैं। माह अगस्त में 02 करोड़ 47 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64 जिले ऐसे है जहां पिछले 24 घंटे में कोविड का एक भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। प्रदेश में 27 जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य है। उन्होंने बताया कि डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH