Top NewsUttar Pradesh

आईएएस अधिकारी एके शर्मा बने यूपी बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनऊ। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईएएस एके शर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपंते हुए यूपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

उनके अलावा अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री बना दिया गया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है।

प्रांशुदत्त द्विवेदी को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH