EntertainmentTop News

सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, पार किया 100 करोड़ का आकड़ा

मुंबई। सिनेमाघरों में इन दिनों विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ छाई है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। वैलेंटाइन डे के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे जबरदस्त ओपनिंग मिली और फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और अब हर बीतते दिन के साथ विक्की कौशल की फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा ने पहला वीकेंड खत्म होते ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि छावा ने तीन दिन में कितनी कमाई कर ली है।

छवा को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इन तीन ही दिनों में फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। ऐसे में अगर विक्की कौशल की फिल्म को हिट का टैग दिया जाए तो गलत नहीं होगा। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन छावा ने 31 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा ने 48.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

यानी तीन ही दिनों में विक्की कौशल की छावा ने भारत में 116.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 150 करोड़ के पास पहुंच गया है। फिल्म ने दुनियाभर में तीन दिनों में 148.65 करोड़ कमा लिए हैं। इसी के साथ छावा पहले हफ्ते में विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। जी हां, ये विक्की कौशल की ऐसी पहली फिल्म है, जिसने वीकेंड पर ही शतक लगाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH