NationalTop NewsUttar Pradesh

ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक, शिवलिंग के अलावा दिखा त्रिशूल और स्वास्तिक

लखनऊ। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में नगर निगम के कर्मचारी वुजूखाना का पानी निकालते दिख रहे हैं। पानी निकालने के बाद काले पत्थर की बनी शिवलिंग जैसी आकृति उभरती है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि शिवलिंग पर सीमेंट रखा गया है जिसे टुकड़ों में काटा गया है। इतना ही नहीं शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई है। इसके बीच में छेद करने का भी प्रयास किया गया है। हिंदू पक्ष से लगातार दावा है कि यह शिवलिंग है और हमें पूजा का अधिकार मिले। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष भी इस बात पर अड़ा हुआ है कि यह शिवलिंग नहीं, फव्वारा है।

एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें मस्जिद के अंदर त्रिशूल दिख रहा है। मस्जिद के दीवारों पर त्रिशूल की आकृति देखने को मिली है। साथ ही साथ कमल के चिन्ह भी मिले हैं जो कि हिंदू धर्म के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि नंदी बाबा से शिवलिंग जैसी आकृति की दूरी सिर्फ 83 फीट की है। मस्जिद के पश्चिम दीवारों पर ऐसी तस्वीरें देखने को मिली है जिसके बाद यह दावा किया जा सकता है कि यह पहले मंदिर रहा होगा। त्रिशूल के अलावा स्वास्तिक के भी निशान मिले हैं।

उधर, मुस्लिम पक्ष के वकील अभयनाथ यादव ने कहा कि वीडियो फुटेज का लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न्यायालय के आदेश की अवहेलना की श्रेणी में आता है। इस पर मंगलवार को आपत्ति जताई जाएगी

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH