EntertainmentSportsTop News

लंदन में परिवार संग समय बिता रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, फैंस को भाया कपल का सादगीभरा अंदाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा देश के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। जहां अनुष्का लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, वहीं विराट ने इसी साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। इन दिनों यह स्टार कपल अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में परिवारिक समय बिता रहा है।

लंदन की सड़कों पर आम कपल की तरह नजर आए

हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इसमें विराट और अनुष्का को बिना किसी तामझाम या सिक्योरिटी के, आम लोगों की तरह लंदन की सड़कों पर घूमते और लोकल कपल से बात करते हुए देखा जा सकता है। विराट शॉर्ट्स और बेज स्वेटशर्ट में नजर आए। हाथ में उन्होंने एक बड़ी पानी की बोतल और छाता पकड़ा हुआ था।अनुष्का ब्लैक पैंट और व्हाइट टॉप में बेहद कैजुअल लुक में दिखीं।उनके फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कपल की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।

फैंस ने बरसाया प्यार

वीडियो पर यूजर्स ने जमकर प्यार जताया और उनकी सादगी की तारीफ की। कई लोगों ने इस बात की सराहना की कि विराट – अनुष्का ने लाइमलाइट से दूर रहते हुए परिवार संग वक्त बिताने को प्राथमिकता दी।

अनुष्का शर्मा की फिल्मों से दूरी

अनुष्का को आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में लीड रोल में देखा गया था। इसके बाद वे सिर्फ ‘कला’ में एक कैमियो करती नजर आईं। उनकी बायोपिक फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ लगातार पोस्टपोन हो रही है, जिसकी वजह से फैंस पिछले 7 साल से उनकी कमबैक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH