BusinessScience & Tech.

जब अमेरिका में आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी को बुक करनी पड़ी Uber

नई दिल्ली। भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक किस्सा सुनाया है कि कैसे यूएस विजिट के दौरान उनकी शटल गाडी छूट गई थी, जिसके बाद उन्हें और मुकेश अंबानी को उबर कैब बुक करने की नौबत आन पड़ी। दरअसल हुआ यूं कि आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी की शटल गाड़ी छूट गई थी। इस कारण उनको अमेरिका में लौटते वक्त उबर बुक करनी पड़ी। लेकिन भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक और ऐस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने उनको लिफ्ट दी और डेस्टिनेशन तक पहुंचाया।

ट्वीट में पूरा किस्सा आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे ख्याल से इसी को ‘वॉशिंगटन मोमेंट’ कहा जाता है। टेक हैंडशेक मीटिंग के बाद मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर और मैं सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स के साथ बातचीत कर रहे थे और हमारी अगले लंच के लिए शटल बस छूट गई। हम उबर बुक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी हमें नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स नजर आईं। इसके बाद सुनीता विलियम्स ने उनको डेस्टिनेशन तक पहुंचाया।

बता दें कि महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी यूएस स्टेट डिनर में शरीक होने के लिए वॉशिंगटन गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डिनर रखा था। इस स्टेट डिनर में भारत की कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। इनमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, इंदिरा नूयी और मुकेश अंबानी और नीता अंबानी शरीक हुए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH