City NewsUttar Pradesh

सांप ने काटा तो गुस्से से लाल हुआ शख्स, टुकड़ों में काटकर खा डाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने शख्स ने जहरीले सांप को टुकड़ों में काटकर उसे खा लिया। बाद में उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

जानकारी के मुताबिक., 49 वर्षीय मतबादल सिंह अपने गांव में खेत से लौट रहे थे कि तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। मतबादल सिह ने चिकित्सा सहायता के लिए दौड़ने के बजाय सांप को टुकड़ों में काटा और उसे निगल लिया।

जब वह घर पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसके कपड़ों पर लगे खून के धब्बे को लेकर सवाल-जवाब किए। परिजनों को जब पूरी घटना के बारे में पता चला तो वह हक्के-बक्के रह गए। वह मतबादल सिह को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH