RegionalTop News

जहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े, तोड़ देंगे कोना-कोना’ वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना हुई सक्रिय, जगह-जगह पोस्टर लगाए और दी खुली चेतावनी

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर सागर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों के सार्वजनिक रूप से इजहार-ए-मोहब्बत करने के खिलाफ चेतावनी जारी की। संगठन ने इस दिन विशेष रूप से दंड पूजन का आयोजन किया, जिसमें लाठियों को वैदिक मंत्रों के साथ तेल पिलाया गया। इस दौरान हाथों में पोस्टर लेकर नारे लगाए गए, जिनमें कहा गया, “जहां मिलेंगे बाबू शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना।”

शिवसेना ने होटल, पार्क, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी जोड़ों के अश्लील व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। संगठन का कहना है कि अगर कोई सार्वजनिक जगह पर अनुचित हरकत करता पाया गया तो उसे तुरंत रोकने के साथ मौके पर ही शादी कराने का प्रावधान भी किया जाएगा। संगठन ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी चेतावनी दी कि वे किसी भी तरह का अश्लील कार्यक्रम आयोजित न करें। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले में शिवसेना पिछले 25 वर्षों से वैलेंटाइन डे के विरोध में सक्रिय है। इसके लिए वे हफ्ते भर पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं और होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को कार्यक्रम आयोजित न करने की अपील करते हैं। इसके अलावा, कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी भी रखी जाती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH