Entertainment

‘थप्पड़’ विवाद पर विल स्मिथ की पत्नी ने किया रिएक्ट, इशारों-इशारों में कही ये बात

मुंबई। ऑस्कर 2022 अवॉर्ड फंक्शन में विल स्मिथ के मुक्के की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर विल स्मिथ की मां तक इस पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर कर चुके हैं. लेकिन जिनके नाम पर ये विवाद हुआ उन्होंने अब तक इसे लेकर चुप्पी साथ रखी थी।

दरअसल, अवॉर्ड फंक्शन के दौरान स्टैंडप कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट के गंजेपन का मज़ाक उड़ा दिया था जो एक्टर को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने आव देखा ना ताव स्टेज पर जाकर क्रिस के मुंह पर घूंसा मार दिया। विल को ऐसा करते देख हर कोई शॉक्ड रह गया। हालांकि अपनी इस हरकत पर विल माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी।

इस पूरे विवाद पर जेडा ने अब तक किसी से बात तक नहीं की, लेकिन अब विल की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे इस विवाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अपने पोस्ट में जेडा ने न तो विवाद का जिक्र किया है और ना ही ऑस्कर का, पर इस पोस्ट में ऐसा कुछ लिखा है जो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि जेडा इससे उभर रही हैं. जेडा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है ‘ये हीलिंग का मौसम है और मैं यहा इसके लिए हूं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH