Sports

WTC final NZ vs IND क्या बारिश दे सकती है भारत का साथ, आज होगा फैसला

credits: Google

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन के अजस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल का आज 5वा दिन है और न्यूजीलैंड टीम 2 विकेट पर 101 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। क्रीस पर कप्तान केन विलियम्सन 12 रन पर और रॉस टेलर बगैर खाता खोले खड़े हुए हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया पहली पारी में 217 रन बना कर सिमट गयी थी। इस लिहाज वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अब भी 116 रन से आगे है।

पहले दिन के बाद मैच का चौथा दिन भी बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया। दूसरे और तीसरे दिन ही खेल हो सका, लेकिन अब भी दो पारियां पूरी नहीं हो सकीं। मैच का 5वां दिन काफी खास रहने वाला है। इसी दिन पता चलेगा कि मैच का नतीजा निकलेगा या ड्रॉ होगा।

यदि 5वें दिन धूप निकली और खेल होता है, तो टीम इंडिया का टारगेट न्यूजीलैंड को बढ़त लेने से रोकना होगा। यदि ऐसा होता है, तो कीवी टीम जल्द ऑलआउट हो जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया 5वें दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर रिजर्व डे में न्यूजीलैंड को बड़ा टारगेट देना चाहेगी। बता दें कि टेस्ट के दो दिन बारिश से धुलने के बाद रिजर्व डे का इस्तेमाल होना लगभग तय हो गया है।

मौसम विभाग की मानें तो चौथे दिन की तरह ही 5वें दिन भी फैंस को निराशा ही हाथ लग सकती है। यानी मंगलवार को साउथैम्पटन में 65% बारिश की आशंका है, ऐसे में फैंस को बहुत कम खेल देखने को मिल सकता है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। तापमान न्यूनतम 8 डिग्री से अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH