City NewsUttar Pradesh

कानपुर में पत्नी, दो बच्चों की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद ख़ुदकुशी कर ली। उसे शक था कि उसकी पत्नी के अन्य युवक से सम्बन्ध हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुजरात में एक कारखाने में काम करने वाले निषाद का शव शनिवार की रात लटका हुआ मिला और उनकी पत्नी और बेटे और बेटी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे।

हत्या और आत्महत्या की सूचना मिलने पर महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) प्रशांत कुमार और पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) बीबीजीटीएस मूर्ति सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि घटना के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ दिन पहले ही गुजरात से घर लौटे इंद्रपाल ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीट-पीट कर मार डाला और फिर फांसी लगा ली।

आईजी कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि उस व्यक्ति ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर एक लाइव वीडियो बनाया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का एक व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH