Top Newsलखनऊ

दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता गायत्री प्रजापति गिरफ्तार

गायत्री प्रजापति पर कई गंभीर आरोप, गायत्री प्रजापति पर मजदूरी न देने का आरोप, मिर्जापुर निवासी शिवराम पालगायत्री प्रजापति

सपा सरकार में मंत्री थे गायत्री प्रजापति

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य की पुलिस ने उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया। प्रजापति के खिलाफ इस साल फरवरी में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराया गया था।

सपा नेता गायत्री प्रजापति गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी
गायत्री प्रजापति

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले प्रजापति 27 फरवरी से ही फरार थे। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने बताया कि प्रजापति के ठिकाने की लगातार तलाश की जा रही थी। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।

यह भी पढ़ें- राजा भैया समेत पांच पर हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज

उनकी गिरफ्तारी मंगलवार को उनके दोनों बेटों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। इस मामले में छह अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रजापति इस साल अमेठी से विधानसभा चुनाव हार गए, जबकि 2012 में उन्हें यहां से जीत मिली थी। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने गायत्री प्रजापति के समर्थकों पर दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें तथा उनकी बेटी को डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है।

=>
=>
loading...