RegionalTop News

ऊना में उपमुख्यमंत्री की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुक्खू, कहा- हिमाचल में पंचायती राज चुनाव समय पर होंगे

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए ऊना पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं सांसद राजनी पाटिल, सांसद राजीव शुक्ला और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री का विवाह आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ संपन्न हुआ।

झलेड़ा हेलिपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे। उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक अमित यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू होने के बावजूद हिमाचल में पंचायती राज चुनाव निर्धारित समय पर संपन्न होंगे। ऊना में हालिया घटनाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH