NationalTop News

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा में दशहरे के आसपास हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

5 से 7 अक्टूबर तक बारिश और ओले

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। त्योहारों के मौसम के बीच आया यह पूर्वानुमान खास अहमियत रखता है, क्योंकि नवरात्रि से लेकर महीने के अंत तक कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे।

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। सोमवार, 6 अक्टूबर को कई राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मंगलवार (7 अक्टूबर) तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश होने का अनुमान है।

ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान

इस दौरान उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, “जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा, रात का तापमान गिरने लगेगा, क्योंकि पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बहने लगेंगी।”

इस साल सामान्य से ज्यादा बरसा मानसून

सितंबर में दिल्ली के कई हिस्सों में सामान्य से लगभग 10% अधिक बारिश दर्ज की गई। यह 2010 के बाद सबसे अधिक बरसात वाला अगस्त साबित हुआ। इस बार दिल्ली-एनसीआर में औसत से अधिक मानसूनी वर्षा हुई है

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH