NationalTop News

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से अगले 2 दिन तक 4 राज्यों के दौरे पर रहने वाले थे लेकिन सिक्किम का दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया। अब प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सिक्किम के कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराई। अपनी इस यात्रा के दौरान वह कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यात्रा की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन बिहार के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। PM मोदी के इस धुआंधार दौरे से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें

पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत आज पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है। हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को साफ संदेश दिया। हमने आतंकियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से करारा जवाब दिया। सिक्किम के आप सभी लोग पर्यटन की ताकत को भलीभांति जानते हैं, समझते हैं। टूरिज्म सिर्फ मनोरंजन नहीं है, ये डायवर्सिटी का सेलिब्रेशन भी है। लेकिन आतंकियों में जो कुछ पहलगाम में किया। वो सिर्फ भारतीयों पर हमला नहीं था। वो मानवता की आत्मा पर हमला था, भाईचारे की भावना पर हमला था। आतंकियों ने हमारे अनेक परिवारों की खुशियों को छीन लिया। उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की भी साजिश रची।

पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की। लेकिन उसमें भी पाकिस्तान की पोल ही खुल गई। और हमने उनके कई एयरबेस तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है। कितनी तेजी से कर सकता है, कितना सटीक कर सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH