NationalTop News

ब्रिक्स समिट 2026: पुतिन से आज मुलाकात, 12 सितंबर को शी जिनपिंग से मिलेंगे PM मोदी, सामने आया पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, रणनीतिक सहयोग, वैश्विक मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

11 सितंबर को इन नेताओं से मिलेंगे PM मोदी
11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ भी मुलाकात करेंगे।

12 सितंबर को शी जिनपिंग से होगी मुलाकात
12 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की कई अहम द्विपक्षीय बैठकें प्रस्तावित हैं। पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ मुलाकात होगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भी द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है।

13 सितंबर को कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात
13 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बैठक होगी। इसके अलावा पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा से भी मुलाकात करेंगे। युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ भी पीएम मोदी की बैठक प्रस्तावित है।

ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
ब्रिक्स समिट को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। भारत मंडपम और विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले प्रमुख होटलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनएसजी के 100 से अधिक ब्लैक कैट कमांडो और दिल्ली पुलिस की स्वाट टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर हाईटेक एंटी-ड्रोन सिस्टम और रडार के जरिए हवाई निगरानी की जा रही है। वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं।

13 सितंबर तक कई इलाकों में प्रतिबंध
विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में 13 सितंबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी और सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहेंगी। विदेशी मेहमानों की मौजूदगी और प्रमुख नेताओं के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठकों के चलते अगले तीन दिन

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH