InternationalTop News

मिडिल ईस्ट जंग के बीच नेतन्याहू की मौत की अफवाह पर विराम, वीडियो जारी कर बोले -‘मैं जिंदा हूं’

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। जंग के 18वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेट्री अली लारीजानी और रिवोल्यूशनरी गार्ड की बासिज फोर्स के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को इजरायली हमले में मार गिराया गया है।

इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया था। दावा किया जा रहा था कि ईरान के हमले में उनकी मौत हो गई है। हालांकि इन अफवाहों को नेतन्याहू पहले भी कई बार खारिज कर चुके हैं।

अब एक बार फिर नेतन्याहू ने इन दावों पर विराम लगाते हुए एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का दिखा।

वीडियो में माइक हकाबी कहते हैं कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने खासतौर पर यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा था कि नेतन्याहू सुरक्षित हैं। इस पर नेतन्याहू मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “हां माइक, मैं जिंदा हूं। इस वीडियो के सामने आने के बाद नेतन्याहू की मौत को लेकर चल रही अफवाहों पर फिलहाल विराम लग गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब भी तरह-तरह की साजिशी बातें सामने आ रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH