InternationalTop News

रूस पर हमले की योजना डेढ़ साल से बनाई जा रही थी, 117 ड्रोन हुए इस्तेमाल : जेलेंस्की

नई दिल्ली। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ एक बड़ा और सुनियोजित हमला किया है, जिसमें रूस को भारी नुकसान हुआ है। इस ऑपरेशन की जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने दुश्मन के इलाके में एक विशेष और सफल सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि इस ऑपरेशन का लक्ष्य रूस के सैन्य ठिकाने थे, जिन पर सफलतापूर्वक हमला किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के तहत 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और यह यूक्रेन की सुरक्षा सेवा तथा अन्य सैन्य एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हो पाया।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन की योजना पिछले डेढ़ साल से बनाई जा रही थी और हर पहलू पर गहराई से काम किया गया। जेलेंस्की ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) और इसके प्रमुख वसील मालियुक की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा, “मुझे अभी-अभी वसील मालियुक से रिपोर्ट मिली है कि एक शानदार ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।”

राष्ट्रपति ने इसे एक “बिलकुल अनूठा ऑपरेशन” बताया और इसमें शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उनका दावा है कि रूस को इस कार्रवाई में भारी नुकसान झेलना पड़ा है, जो यूक्रेनी रणनीति की सफलता को दर्शाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH