International

न्यूजीलैंड में 4 पुलिसकर्मियों को मारी गोली ,एक की हालत गंभीर

imagesवेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में बुधवार को चार पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हमला बे ऑफ प्लेंटी में उस वक्त हुआ, जब पुलिस कर्मी क्षेत्र में अवैध भांग जब्त करने के लिए पहुंचे थे। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दो पुलिस वालों की हालत अब स्थिर है। एक की स्थिति गंभीर है। चौथे पुलिसकर्मी का हाथ जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है।

पहले पुलिस ने बताया था कि तीन पुलिस वालों को गोली लगी है। लेकिन, बाद में बताया गया कि एक अन्य, चौथे अधिकारी को गोली छू कर निकल गई। उसका हाथ जख्मी हुआ है। न्यूजीलैंड पुलिस की विशेष शाखा ‘द आर्म्ड अफेंडर्स स्क्वायड’ घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस ने कावेराउ के पास के क्षेत्र को चारों ओर से घेर रखा है। सेंट जॉन केंद्रीय संचार के प्रवक्ता मार्क ट्रेगोवेथ ने कहा, फिलहाल पुलिस अभियान का नेतृत्व कर रही है। हमें कहा गया है कि मीडिया के सभी सवालों का जवाब पुलिस ही देगी। स्थानीय लोगों को इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। उप पुलिस आयुक्त माइक क्लेमेंट ने कहा कि केवल एक ही व्यक्ति पर इस हमले में शामिल होने का संदेह जताया गया है। माना जा रहा है कि हमलावर अभी भी कावेराउ शहर के पास के इलाके के घर में मौजूद है।

=>
=>
loading...