Regional

बिहार: डकैती के दौरान महिला की मौत ,4 घायल

robbery230

सासाराम | बिहार में रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कुछ अज्ञात डकैतों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली तथा विरोध करने पर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस हमले में चार अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस के अनुसार, निरंजनपुर गांव निवासी किसान गुलाबचंद गौड़ के घर कुछ चार-पांच हथियारबंद डकैतों ने प्रवेश किया और लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने की कोशिश कर रहीं गौड़ की पत्नी रीण गौड़ (45) पर डकैतों ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इस दौरान डकैतों ने गौड़ और उनके दो बेटों तथा बेटी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस बीच, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डकैतों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना का विरोध करने वाले ग्रामीणों मे शुक्रवार को डाकघर के समीप सड़क जाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सारण जिले के सोनपुर में डकैतों ने लूटपाट के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी थी।

=>
=>
loading...