लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार रात को 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए, जबकि एक पीपीएस अधिकारी को भी ट्रांसफर कर दिया। वहीं, प्रदेश के 5 जिलों के कप्तान बदले गए हैं। इनमें बरेली, बिजनौर, बागपत, बस्ती, ललितपुर और हमीरपुर के कप्तान बदले गए हैं। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात प्रभाकर चौधरी SSP बरेली बने हैं, जबकि अखिलेश कुमार चौरसिया को DIG वाराणसी बनाया गया है। बागपत के SP नीरज जादौन को बिजनौर, आशीष श्रीवास्तव को बस्ती जिले से हटाकर उनके जगह पर गोपाल कृष्ण चौधरी को SP बनाया गया है।
इससे पहले शनिवार देर रात 8 IPS अफसरों के तबादले किए गए थे। लंबे समय से आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या में तैनात किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया को ADG जोन लखनऊ में तैनात किया गया है। आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा में तैनात किया गया है।
आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र कुमार अग्रवाल को जॉइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है। आईजी रेंज आगरा नचिकेता झा को आईजी मेरठ रेंज बनाया गया है। DIG एसएसआईटी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।
शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से पुलिस मुख्यालय संबंध करते हुए वेटिंग लिस्ट में रखा है। दीक्षा शर्मा को हमीरपुर का एसपी का चार्ज दिया गया है। वहीं, पीपीएस अधिकारी सच्चिदानंद को अपर पुलिस आयुक्त अपराध गाजियाबाद बनाया गया है।




