RegionalTop News

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

रायपुर। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है और कुछ आईसीयू में भर्ती हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीत के बाद हजारों लोग स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद है।

मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

विपदा की इस घड़ी में हम अपेक्षा करते हैं कि कर्नाटक सरकार इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव के सभी आवश्यक कदम शीघ्रता से उठाएगी, ताकि पीड़ितों को हरसंभव सहायता मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH