Business

डॉलर की मजबूती से सोने में आयी गिरावट

4241653-gold

शिकागो | डॉलर के मजबूत होने से न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स खंड में सोने के वायदा भाव में बुधवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। मीडिया के मुताबिक अप्रैल में डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 24.60 डॉलर या 1.97 फीसदी घटकर प्रति औंस 1,224.00 डॉलर दर्ज किया गया।

26 फरवरी के बाद सोने के वायदा भाव का यह निचला स्तर है, जब यह प्रति औंस 1,220.40 डॉलर दर्ज किया गया था। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की शक्ति आंकने वाले डॉलर इंडेक्स में बुधवार को वृद्धि दर्ज किए जाने से सोने में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों द्वारा अप्रैल में ही ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना जताए जाने से डॉलर मजबूती दर्ज की गई।

=>
=>
loading...