Regional

बिहार में तापमान बढ़ने के आसार

sun_free

पटना | बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा तथा तेज धूप निकली। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री, भागलपुर का 17.6 डिग्री और पूर्णिया का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 36.1 डिग्री, पूर्णिया का 33 डिग्री तथा भागलपुर का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...