International

वियतनाम: देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर 4 ब्लॉगर्स को जेल

Jail

हनोई | वियतनाम की एक अदालत ने एक ब्लॉगर और तीन अन्य कार्यकर्ताओं को राज्य के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में जेल भेजने की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एंजेसी एफे के अनुसार, साल 2014 में गिरफ्तार हुए नगूयेन गॉक जिया नामक व्यक्ति को हो ची मिन्ह शहर की एक अदालत ने बुधवार को चार साल जेल में रहने की सजा सुनाई है। नगूयेन पर कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताओं और राज्य का दुष्प्रचार करने वाले ऐसे 22 लेख लिखने का आरोप था। वहीं तीन अन्य कार्यकतार्ओं को हो ची मिन्ह शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

साथ ही इन व्यक्तियों को प्रदर्शन के दौरान दक्षिण वियतनाम का पूर्व झंडा लहराने का भी दोषी पाया गया था, जिसके लिए इन्हें तीन से चार साल की सजा सुनाई गई है। इस फैसले से एक सप्ताह पहले भी एक ब्लॉगर और उसके सहकर्मी को सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले लेखों को प्रकाशित करने का दोषी मानते हुए क्रमश: पांच और तीन साल की सजा सुनाई गई थी। वियतनाम की सरकार का देश की मीडिया पर पूरा नियंत्रण है। मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर साल 2015 में ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर’ संगठन द्वारा किए गए प्रेस फ्रीडम इंडेक्स सर्वेक्षण में वियतनाम को 180 देशों में 175वां स्थान मिला था। इस सर्वेक्षण में चीन को (176), सीरिया को (177), तुर्कमेनिस्तान को (178) उत्तरी कोरिया को (179) और एरिट्रीया को (180) स्थान मिला था।

=>
=>
loading...