International

मिस्र में ड्राइवर की हत्या करने के मामले पुलिसकर्मी को उम्रकैद की सजा

law-1063249_960_720

काहिरा। मिस्र की एक आपराधिक अदालत ने शनिवार को एक पुलिसकर्मी को किराया विवाद में एक ड्राइवर की हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। मिस्र के कानून के तहत उम्र कैद में 25 साल की सजा दी जाती है। मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘मेना’ के मुताबिक, पुलिसकर्मी मुस्तफा मुहम्मद अब्देल हसीब ने काहिरा के पास अल-दर्ब अल अहमर में फरवरी में किराए को लेकर हुए विवाद में तिपहिया वाहन चालक मोहम्मद सैयद अली (26) को गोली मार दी थी। पुलिसकर्मी ने उस पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। इस मामले के बाद पुलिस द्वारा अपने अधिकारों के दुरुपयोगों के खिलाफ जनता में रोष बढ़ गया है।

 

=>
=>
loading...