National

राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित, प्रियंका चोपड़ा

B_Id_262759_Priyanka_Chopra

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया। पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका लगभग एक दशक से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। प्रियंका ने हाल में अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वोंटिको’ में अपनी भूमिका से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पुरस्कार ग्रहण समारोह में साड़ी पहने पहुंचीं। हाल में प्रियंका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और कई पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार जीते थे। प्रियंका जल्द ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ में भी दिखाई देंगी।

=>
=>
loading...