Top News

नेहरू को मिला उपहार चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार

nehru-museum-650_650x400_81441210704

नई दिल्ली। नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को मिला उपहार चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह उपहार सऊदी अरब ने नेहरू को दिया था। दोनों चोर संग्रहालय के ही सफाईकर्मी थे। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रामचंद्र और संदीप को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से स्वर्णजड़ित कटार भी बरामद कर लिया गया, जो सऊदी अरब से उपहारस्वरूप देश के प्रथम प्रधानमंत्री को मिला था।

संग्रहालय से कटार गायब होने की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज कराई गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने मीडिया से कहा, हमने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उपहारस्वरूप मिली कटार चुराने के लिए नेहरू स्मारक संग्रहालय के दो सफाईकर्मियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि 60 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

संग्रहालय के सूत्रों ने बताया कि कटार को कटार को शीशे के फ्रेम में गिफ्ट गैलरी में रखा गया था, जो नेहरू के शयनकक्ष से कुछ ही कदमों की दूरी पर है, जहां उन्होंने 27 मई, 1964 को अंतिम सांस ली थी। नेहरू के निधन के बाद उनके इस आवास को संग्रहालय बना दिया गया था, जो लुटियन जोन्स के तीन मूर्ति मार्ग में स्थित है।

=>
=>
loading...