Entertainment

बिपाशा, करण शादी के बंधन में बंधे

298706710-bipasha-karanwedding_6

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर यहां शनिवार को एक अति निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। बिपाशा ने शादी के लिए चमकदार लाल लहंगा पहना था। वह बिल्कुल एक बांग्ला दुल्हन के रूप में सजी थीं। उनके करीबी दोस्तों में से अभिनेता डीनो मारिया और आर. माधवन शादी में शामिल हुए। कहा गया है कि वे बाद में बालीवुड के अपने करीबी दोस्तों और परिजनों के लिए एक आलीशान होटल में एक भव्य रिसेप्शन रखेंगे। विला 69 में शुक्रवार को बिपाशा और करण की मेहंदी की रस्म हुई। मेहंदी की रस्म में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, सोफी चौधरी और फैशन डिजाइनर रॉकी एस. के साथ-साथ फिटनेस विशेषज्ञ डैनी पाण्डे शरीक हुईं।

=>
=>
loading...