NationalTop News

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 16 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

नई दिल्ली। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सैलाब की वजह से गुफा के पास श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लगभग 25 टेंट और 2-3 लंगर पानी में बह गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

गुफा के पास जैसे ही हादसा हुआ सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला। जिसके बाद ITBP, CRPF, NDRF, SDRF की टीमों ने लोगों का रेस्क्यू करना शुरु कर दिया। घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर के अस्पताल पहुंचाया गया।

हर रोज करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। एक हफ्ते पहले ही 30 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है और एक हफ्ते में ही कई बार खराब मौसम की वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। जब यह घटना हुई तब मौके पर करीब 12 हजार यात्री मौजूद थे। अमरनाथ गुफा से करीब 2 किलोमीटर दूर यह घटना हुई है। न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ की गुफा के नीचे शाम साढ़े 5 बजे के करीब बादल फटा। इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH