Entertainment

PHOTOS: अपनी ही एयरलाइन्स की इस खूबसूरत एयरहोस्टेस पर फ़िदा थे विजय माल्या, अब करेंगे शादी

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए फ्रॉड कर लंदन भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी चर्चा किसी बैंकिंग फ्रॉड को लेकर नहीं बल्कि उनकी शादी को लेकर की जा रही है।

कहा जा रहा है कि विजय माल्या जल्द ही शादी करने वाले हैं। खास बात यह है कि वह उसी लड़की से शादी करने जा रहे हैं जो उनके साथ 2016 में भागी थी। हालांकि उनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही शादी करेंगे।

जिस लड़की से विजय माल्या शादी करेंगे उसका नाम पिंकी लालवानी है। ये वही पिंकी लालवानी हैं जो माल्या के साथ हर सुख दुःख में उनके साथ खड़ी रहती हैं। यही नहीं ये दोनों भारत छोड़कर एक साथ ही 2 मार्च 2016 को लंदन फरार हुए थे।

बता दें कि पिंकी लालवानी माल्या की एयरलाइंस किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और माल्या लालवानी की खूबसूरती के कायल हो गए। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे काफी करीबी दोस्ती में बदलने लगी।

कई मौकों पर लालवानी को माल्‍या की मां के साथ देखा गया। ऐसे में खबरें आने लगी कि माल्या और पिंकी लालवानी ने शादी कर ली, लेकिन इस बारे में कोई पुख्ता जान कारी नहीं मिल सकी, लेकिन अगर ऐसा है तो पिंकी लालवानी माल्या की तीसरी पत्नी हुई।

एक ब्लॉग में दावा किया गया कि पिंकी लालवानी और विजय माल्या ने शादी नहीं की है बल्कि वो लिव-इन रिलेशन में रहते हैं। पिंकी हमेशा माल्या के साथ रहती हैं। दोनों के संबंधों को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पिंकी न केवल माल्या के करीब है बल्कि उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या और उनकी मां के भी करीब है। पिंकी को माल्या के घर में परिवार के सदस्य के तौर पर देखा जाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH