Regional

जुए में पत्नी को हार गया पति, जीतने वाले ने महिला के साथ जो किया…

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों को जुए में हार गया। जीतने वाला शख्स जब महिला और उसके बच्चों को लेने उसके घर पहुंचा तो महिला ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इस पर वह महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। वहां काफी लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। समझौते के तहत महिला ने अपना एक बच्चा जीतने वाले युवक को दे दिया, जिसे लेकर आरोपी अलीगढ़ चला गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को भी तलाक दे दिया।

मामला बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा गांव का है। महिला ने बताया कि उसका पति मोहसिन जुआरी है। अपनी इसी लत की वजह से वह घर की कई चीज़ें हार गया था। आरोप है कि सितंबर 2015 में उसका पति जुए में अपनी बीवी और दोनों बच्चों को हार गया। इसके बाद जुए में जीतने वाला व्यक्ति इमरान तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया। वह महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगा, जिसपर महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे।

लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। समझौते के तहत महिला को जीतने वाले जुआरी इमरान को अपना एक बच्चा देना पड़ा। इमरान एक बच्चा साथ लेकर अलीगढ़ चला गया। उसके बाद महिला ने मोहसिन को तलाक दे दिया और चन्दौस के एक युवक से निकाह कर लिया। कोर्ट के आदेश के दर्ज हुई रिपोर्ट महिला ने बताया कि अपने बच्चे को वापिस लेने के लिए कई बारे थाने और अधिकारियों के यहां शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पूर्व पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH