Regional

मनचले ने बीच रोड पर लड़कियों के सामने खोली पैंट की जिप, फिर हुआ कुछ ऐसा कि..

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी शर्म से अपनी आंखें बंद कर लेंगे। यहां एक मनचले ने सारी हदें पार करते हुए वो काम किया जो सभ्य समाज में कोई सोच भी नहीं सकता।

यहां एक युवक महिलाओं और लड़कियों के सामने अपने पैंट की जिप खोलकर उनको अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। शिकायत के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है की फिलहाल अभी वह फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना बंगलुरू के सांगोली रायन्ना पार्क की है। गुरुवार रात विकृत मानसिकता वाला यह व्यक्ति सांगोली रायन्ना पार्क के नजदीक मेन रोड पर महिलाओं के सामने अपनी पैंट की जिप खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था। इस दौरान वह वहां से गुजर रही महिलाओं और लड़कियों को गंदे इशारे भी कर रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक़, आरोपी पिछले कई दिनों से पार्क के आस-पास घूमते हुए महिलाओं से छेड़छाड़ करता रहा है। आखिरकार तंग आकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह विकृत दिमाग वाले इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH