National

दिल्ली में सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, दिन में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 42 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो औसत तापमान से चार डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

=>
=>
loading...