National

उप्र : मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से राहत

लखनऊ,31 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार देर शाम को आंधी और बारिश आने की वजह से गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी दिन में गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक, शनिवार को दिन में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम में बदलाव का असर दिखाई देगा। बूंदाबांदी की वजह से तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वायुमंडल में नमी की वजह से ठंड हवाएं चलेंगी। झारखंड के आसपास बन रहे हवा के कम दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। इसका असर एक दो दिनों तक बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 21.6 डिग्री, इलाहाबाद का 23.7 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...