InternationalOdd & Weird

यहां किराए पर मिल रही गर्लफ्रेंड, बस माननी होगी एक शर्त

नई दिल्ली। प्यार एक अहसास है। प्यार अनेक भावनाओं का मिश्रण है, जो पारस्परिक स्नेह से लेकर खुशी की ओर बढ़ता है। ये एक मज़बूत आकर्षण और निजी जुड़ाव की भावना है। कहते हैं कि अगर प्यार होता है तो हमारी ज़िन्दगी बदल जाती हैं।

आजकल गर्लफ्रेंड होना एक स्टेटस होने लगा है। गर्लफ्रेंड है, तो अपना भाई हीरो है। नहीं है, तो अपना भाई जीरो है। दरअसल सिंगल लोग हमेशा इस बात से परेशान रहते है कि उनको कोई लड़की भाव नहीं देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप परेशान मत हो। अब गर्लफ्रेंड आपको किराये पर मिलेगी। बस आपको एक शर्त मानी होगी। शर्त यह है कि आप लड़की को जरा भी टच नहीं करेंगे।

दक्षिणी चीन के शहर हुआन में वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध कराया है। वहां एंट्रेंस पर आपको कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से आप किसी को भी चुन सकते हैं और बदले में उसके लिए सिर्फ 13.75 रुपए (11p – फिलिपीनो पीसो) चुकाने होंगे।

मात्र 13.75 रुपए में कोई भी अपनी मनपसंद लड़की के साथ 20 मिनट बिताने को मिलेंगे। इस दौरान वे उसके साथ शॉपिंग कर सकते हैं, लंच या डिनर कर सकते हैं। बातें कर सकते हैं, अपनी वो बात बता सकते हैं जो आपने किसी को नहीं बताई। आप सेल्फी ले सकते हैं। वो आपके हर मूड में आपका साथ निभाएगी। जैसा की आप चाहते हैं। इस शॉपिंग सेंटर का कहना है कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा। वहां युवाओं में इसके लिए खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH