मुंबई। आजकल लोग अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते है। वैलंटाइन डे के 2 दिन पहले प्रिया प्रकाश वारियर के 26 सेकंड के एक वीडियो ने उनको वायरल गर्ल बना दिया था।
मलयालम फिल्म ओरू अदार लव के गाने मानिक्य मलाराया पूवी में प्रिया प्रकाश ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्खियां बटोरी। हाल में ही ये फिल्म रिलीज हुई है। इसके वीडियो के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या 50 लाख पार कर गई है।
प्रिया का इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें वह रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में प्रिया बेहद खूबसूरत लगा रही है। वीडियो में प्रिया अपने दोस्तों और फैन्स के साथ बात करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। प्रिया के इस वीडियो को उनके फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है।
प्रिया का जन्म केरल के त्रिशूर में हुआ है और वह इस वक्त बीकॉम फर्स्ट ईयर में हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में भी एक स्टूडेंट की भूमिका निभाई है। प्रिया के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं।