National

उप्र : मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत, कई घायल

कानपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुरुवार को गंगा किनारे मुंडन कराने गए कुछ लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के सिधौली गांव निवासी राम किशोर अपनी बेटी का मुंडन कराने गए थे। गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर लगभग 30 लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक मुंडन के दौरान जिस पेड़ के नीचे हवन किया जा रहा था, उसी के ऊपर मधुमक्ख्यिों का छत्ता था। धुएं की वजह से मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

इस दौरान मधुमक्खियों के काटने से 68 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई जबकि करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

=>
=>
loading...