Regional

बॉयफ्रेंड के साथ बांग्लादेश में इस हाल में मिली असम की छात्रा, पुलिस भी देखकर हुई हैरान

नई दिल्ली। हम आए दिन दोस्ती, प्यार और शादी की ख़बरें सुनते है। कभी वो अच्छी होती है तो कभी बुरी होती है। कभी कभी तो बेहद खतरनाक होती है कि दिल दहल जाता है। कुछ ऐसा ही मामला असम से सामने आया है।

दरअसल, असम के करीमगंज से गायब हु़ई लड़की को बांग्लादेश पुलिस ने बुधवार को ढाका से गिरफ्तार किया है। लड़की के माता-पिता ने उसके अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। वहीं चौकाने वाली बात सामने आयी है कि लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए गैर-कानूनी तरीके से बांग्लादेश पहुंच गई और उससे शादी कर ली। बांग्लादेश पुलिस ने अवैध रूप से देश में प्रवेश के आरोप में लड़की को गिरफ्तार किया है।

करीमगंज की रहने वाली लड़की मौसमी दास 12 मार्च को गायब हुई थी। वह भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे अंदरुनी गांव की रहने वाली है। वह रबीन्द्रसदन गर्ल्स कॉलेज की छात्रा है और छठे सेमेस्टर में पढ़ रही है। पुलिस ने लड़की की पहचान होने के बाद मंत्रालय से संपर्क साध लड़की को भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ढाका के एक पुलिस थाने से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक लड़की अपनी मर्जी से भारत से आने की बात कह रही है। करीमगंज पुलिस ने पाया कि ये लड़की वही है जिसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। वो बांग्लादेश से आए एक साड़ी विक्रेता के साथ प्रेम के बाद वहां आ गई।

असम आए नुमान जफर बादशाह से लड़की करीमगंज में मिली और प्यार के बाद 13 मार्च को त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश पहुंच गई। ढाका जाकर उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया और प्रेमी से शादी कर ली। लड़की ने अपना नाम भी फातिमा जन्नत रख लिया है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रकिया के तहत लड़की को वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH