Entertainment

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी जानकर आप रह जाएंगे हैरान

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के साथ परछाई की तरह हर समय साथ रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा को सलमान के फैंस अच्छे से पहचानते हैं। शेरा का असली नाम शेरा नहीं, गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा एक सिख फैमिली से ताल्‍लुक रखते हैं। बचपन में शेरा का पढ़ाई करने में ज्यादा मन नहीं लगता था। जैसे-तैसे उन्होंने स्कूल की पढ़ाई खत्म की। शेरा शुरू से ही अपनी बॉडी बनाने पर खासा ध्यान देते थे।

1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान और सोहेल खान से हुई। हालांकि ये मुलाक़ात छोटी थी। इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल ने सोचा कि सलमान को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा आए। इसके बाद सोहेल ने शेरा से कॉन्टैक्ट किया और उनसे पूछा भाई के साथ हमेशा रहोगे। तब शेरा बिना सोचे कह दिया, हां।

एक इंटरव्यू में शेरा ने बताया, वे सलमान खान के साथ अपनी आखिरी सांस तक रहेंगे। शेरा का कहना है कि जब तक मैं जिंदा हूं भाई के साथ रहूंगा। शेरा ने कहा कि वो कभी भी भाईजान के पीछे खड़े नहीं होते, उनके आगे खड़े होते हैं और उनके पास आनेवाली हर समस्‍या को रोकते हैं।

शेरा का कहना है कि, मेरे लिए इस संसार में भाईजान की सेफ्टी है और सबसे पहले उसी को अहमियत देते हैं। शेरा कहते हैं कि उनका और उनके परिवार के बीच एक पारिवारिक रिश्‍ता है जो हमेशा बना रहेगा। शेरा सलमान के साथ उस समय से हैं जब उनका स्‍टारडम इस लेवल तक नहीं था। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान जैसे इंसान की सुरक्षा के लिए शेरा अच्छी खासी फीस लेते होंगे।

हम आपको बता दें कि सलमान इसके लिए शेरा को 15 लाख रु महीना फीस देते हैं। इसके बदले शेरा 24 घंटे सलमान की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH