Regional

60 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 16 साल की लड़की, घर से भागकर किया ये काम

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में 16 साल की एक लड़की को 60 के बुजुर्ग से प्यार हो गया। मेल-मुलाकातों का दौर चला इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों मानसी थाना क्षेत्र में किराए का घर लेकर रहने लगे। इस दौरान वहां रह रहे लोगों को दोनों पर शक हुआ।

जब ग्रामीणों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने अपनी मर्ज़ी से शादी की बात बताई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपनी मर्ज़ी से शादी की है। साथ ही कहीं से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत भी उनके पास नहीं आई है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रसौंक गांव निवासी बादल पोद्दार नामक 60 वर्षीय दूल्हे ने चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड निवासी 16 वर्षीया एक नाबालिग के साथ प्रेम विवाह किया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी 60 वर्षीय बुजुर्ग बादल पोद्दार दो शादियां कर चुका है। यह उसकी तीसरी शादी है।

प्रेम विवाह के बाद यह नवविवाहित जोड़ा मानसी की चकहुसैनी पंचायत के काली स्थान रोड स्थित भाड़े के मकान में शुक्रवार को रहने के लिए पहुंचे। यहां बेमेल जोड़ी को देख कर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कबूल करते हुए कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। वहीं, लड़की ने अपनी उम्र 16 वर्ष बताया है। पुलिस ने कहा कि शिकायत न मिलने के कारण वह कुछ नहीं कर सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH