Regional

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए गर्लफ्रेंड को लगाया इंजेक्शन, कमरे में इस हाल में मिली लड़की

प्रतीकात्मक तस्वीर

 

मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक लड़के ने यौन शक्ति बढ़ाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को इंजेक्शन लगा दिया। थोड़ी देर तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद लड़की की तबियत बिगड़ने लगी। वहीँ लड़की की तबियत बिगड़ती देख उसका बॉयफ्रेंड डर गया। वो वहां से फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद ही लड़की की मौत हो गई। उसकी लाश एक होटल के कमरे से बरामद हुई। उधर पुलिस लड़की के फरार प्रेमी की तलाश कर रही है।

घटना भिवंडी के शांतिनगर थाना क्षेत्र की है जहां कल्याण नाका के अशोका होटल में एक 28 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ आई थी। दोनों ने एक कमरा लिया और वहीं ठहरे। इसी दौरान युवती के बॉयफ्रेंड ने उसे यौन शक्ति बढ़ाने वाला इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर तक तो सब ठीक रहा हालांकि बाद में उसकी तबीयत खराब होने लगी।

लड़की की हालत बिगड़ते देख उसका प्रेमी उसे होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद होटल का कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचा। उसने दरवाजा नॉक किया, मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब कर्मचारी ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वहां लड़की बेहोश हालत में पड़ी थी।

कर्मचारी ने फौरन इस बात की सूचना मैनेजर को दी। उसके बाद युवती को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका अमृतनगर के रशीद कंपाउंड की रहने वाली थी, जबकि उसका प्रेमी युवक कल्याण का रहने वाला है। पुलिस लड़की के फरार प्रेमी की तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH