Entertainment

फिर अंखियों से तीर चलातीं नज़र आईं प्रिया प्रकाश, वीडियो आपको भी घायल कर देगा

मुंबई। वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियर तो आपको याद होंगी। मलयालम फिल्म उरु आदर लव के गाने मानिक्य मलाराया में प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्ख‍ियां बटोरी हैं।

26 सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी और प्रिय रातोरात देश भर में लोकप्रिय हो गई थीं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा।

अब प्र‍िया का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है और इसमें उनका कोस्‍टार रोशन अब्दुल रऊफ भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में भी प्र‍िया प्रकाश आईब्रोज मटकाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में प्रिया व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपना हाथ में फ़ोन पकड़ा हुआ है, जिसमें वह अपनी और रोशन की वीडियो बना रही हैं। गौरतलब है कि जब से प्रिया के वीडियो वायरल होने लगे हैं तभी से इंस्टाग्राम पर लगातार उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती जा रही है।

प्रिय ने गूगल सर्च के मामले में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रिया के इंस्टाग्राम पर एक ही दिन में 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर बने थे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH