Regional

इस शख्स से परेशान थीं इलाके की महिलाएं, दरवाजा खटखटाकर करता था ऐसा शर्मनाक काम

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी अश्लील हरकतों से इलाके महिलाओं को परेशान कर रखा था। वह आए दिन रात में महिलाओं के घर की डोर बेल बजाता और जैसे ही घर से कोई महिला बाहर निकलती अश्लील हरकत करते हुए वहां से फरार हो जाता। वह पिछले कई दिनों से इस हरकत को अंजाम दे रहा था। हालांकि उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, वसंतकुंज डी ब्लॉक में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने शनिवार को थाने जाकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि गुरुवार देर रात वह परिवार के साथ घर में मौजूद थी। रात 11.30 बजे किसी ने उसकी डोर बेल बजाई। महिला ने जब दरवाजा खोला तो बाहर एक संदिग्ध युवक खड़ा था। वह महिला से बातचीत करते हुए हस्तमैथुन करने लगा। इस पर महिला ने घर के अंदर से अपने किसी सदस्य को बुलाया तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

वहीं दूसरा मामला भी उसी बिल्डिंग का है। रात करीब 12.30 बजे एक महिला ऑफिस कैब से निकल कर जैसे ही घर की तरफ बढ़ने लगी तो उसने देखा कि एक युवक उसका पीछा कर रहा है। महिला तेज कदमों से घर की तरफ बढ़ी तो वह भी उसके पीछे भागा। महिला ने जैसे ही घर की डोरबैल बजाई, उस व्यक्ति ने अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए और महिला के सामने हस्तमैथुन करने लग गया। महिला ने जोर से चिल्लाकर घर वालों को बुलाया।बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली के एक स्कूल में ताइक्वांडो का टीचर रह चुका है और इस तरह के मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। फिलहाल वो फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH