International

रूस: सीरिया में आतंकवादियों से लड़ना शीर्ष प्राथमिकता

سرگئي لاوروف وزير امور خارجه روسيه

 

سرگئي لاوروف وزير امور خارجه روسيه

वियना। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सीरिया मुद्दे पर सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के नेतृत्व वाली सरकार में उथल-पुथल मचाना नहीं बल्कि आतंकवाद से लड़ना शीर्ष प्राथमकिता है। मीडिया के अनुसार, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियन में सीरिया वार्ता के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में लावरोव ने कहा कि कुछ लोगों को क्षेत्र में आतंकवादी समूहों का सामना करने से पूर्व अल-असद की सरकार के गिरने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अल-असद की सरकार का पतन सीरिया में आतंकवाद के धराशाही होने की राह नहीं खोल सकता। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि अल-असद की सरकार और उसके समर्थक एक राजनीति समाधान से पूर्व जंग नहीं रोक सकते।

=>
=>
loading...