RegionalTop News

सरकारी ऑफिस में कजरारे-कजरारे पर जमकर नाचीं महिला कर्मचारी, वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के के चामुंडा काम्प्लेक्स स्थित महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला कर्मचारी, पुरुष कर्मचारियों संग कजरारे-कजरारे, हवन करेंगे, ये देश है वीर जवानों का, नागिन जैसे गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

जिस अंदाज में सरकारी कर्मचारी ठुमके लगा रहे थे उससे तो यही लग रहा है कि उन्हें ठुमके लगाने में जितना मज़ा आता है उतना मजा शासन की योजना संचालित करने में नहीं आता। सब मस्ती में चूर हैं। ना फाइलों की चिंता और ना ही अफसरों का खौफ।

ये मध्यप्रदेश के देवास जिले में महिला बाल विकास विभाग की पार्टी थी। बताया जा रहा है कि इन्ही में से किसी कर्मचारी का जन्मदिन था इसलिए ये पार्टी रखी गई थी। हालांकि ये वीडियो चार दिन पुराना है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस बात की जानकारी जब आलाधिकारियों को हुई तो वह हैरान रह गए। इस मामले में डीएम आशीष सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप सही पाए गए कि काम के वक्‍त डांस किया गया है तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई जरूर होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH