Entertainment

टीवी के इस फेमस एक्टर ने सगाई के 4 साल बाद की शादी

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का दौर जोरों पर है। इस साल टीवी इंडस्‍ट्री की सबसे ग्‍लैमरस और फेमस शादी एक्‍ट्रेस दीपिका कक्‍कड़ और शोएब इब्राहिम की रही। दीपिका और शोएब की शादी काफी चर्चा में रही। इसके बाद एक और टीवी कपल ने शादी कर अपने फैन्स को चौंकाया है।

टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही फेम एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा सक्सेना से गुप-चुप शादी कर ली है। दोनों की शादी छह अप्रैल को मुंबई में हुई। इन दोनों ने फैमिली और क्‍लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस शादी की फोटो सोशल मीडिया तेज़ी से वायरल हो रही है।

इस बात का खुलासा खुद दोनों ने सोशल मीडिया अकउंट पर फोटोज शेयर कर किया है। दुल्हन और दूल्हे के अवतार में नजर आ रहे शक्ति और नेहा ने फोटो को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए एक्टर शक्ति अरोड़ा ने कैप्शन लिखा, ‘एक साथ होना ही सबसे अच्छा स्थान है।’ वहीं नेहा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक सपना जो हमने देखा आज वह हकीकत हो गया।’

शक्ति और नेहा के फोटो को शेयर करते ही फैंस इन पर लाइक करने में जुट गए। इसके साथ ही कई सारे यूजर्स कमेंट बॉक्स में उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। शक्ति और नेहा की मुलाकात स्टार प्लस के शो तेरे लिए के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि इस दौरान शक्ति एक टूटे हुए दिल को जोड़ रहे थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

2014 को इस कपल ने 2 साल के रिलेशनशिप के बाद सगाई की थी। सगाई के बाद से ही इनकी शादी की खबरें सुर्खियों में रहती थी। बता दें कि दोनों पहले नवंबर 2016 में शादी करने वाली थे लेकिन नोटबंदी की वजह से शादी टाल दी गई थी। इसके बाद खबरें ये भी रहीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

गौरतलब है कि शक्ति और नेहा दोंनो ही छोटे पर्दे के फेमस स्टार्स हैं। शक्ति ‘मेरी आशिकी तुमसे’, ‘बा बहू और बेटी’, ‘तेरे लिए’ जैसे टीवी शोज में अहम किरदार निभा चुके हैं। वहीं, नेहा ‘सजन घर जाना है’ और ‘तेरे लिए’ शो से जुड़ीं। दोनों स्टार्स ने ‘नच बलिए सीजन 7’ में बतौर कपल हिस्सा लिया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH