Entertainment

श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी कपूर को मिल गई नई मां

मुंबई। करीब पांच दशक तक अपने दमदार अभिनय से सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीते 24 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज़ 54 साल की उम्र में अभिनेत्री के असामयिक निधन से उनका पूरा परिवार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी।

किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कल तक हमारे बीच हंसने-मुस्कुराने वाली श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी के निधन के बोनी कपूर के सामने सबसे बड़ी चिंता यही है कि अब उनकी बेटी जाह्नवी का ख्याल कौन रखेगा।

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर, करण जौहर की फिल्म धड़क से डेब्‍यू कर रही हैं। यह फिल्म मराठी की सबसे सुपरहिट फिल्म सैराट का रीमेक है। जाह्नवी कपूर अपनी मां को खोकर काफी दुखी हैं। एक तरफ तो अब वो बड़ी हो रही हैं तो दूसरी तरफ उनका करियर उनके सामने है।

अभिनेत्री शालिनी कपूर जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ में उनकी मां बनी हैं। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ वह ऑफस्क्रीन भी जाह्नवी को मां की कमी नहीं खलने दे रही हैं।

शालिनी का कहना है कि वह जाह्नवी को लेकर काफी चिंतित हैं। वह जाह्नवी का पूरा ख्याल रख रही हैं जिससे उसे मां की कमी महसूस न हो।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH