NationalTop News

मां के साथ अवैध संबंध के संदेह पर शख्स की 22 बार चाकू से वार कर की हत्या

दिल्ली के द्वारका में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की तीन युवकों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। जिन युवको ने शख्स की हत्या की उसमें से एक को संदेह है कि उस शख्स का उसकी मां के साथ अवैध संबंध थे।

इस बारे में पुलिस ने बुधवार को बताया कि अमन (20 वर्ष), आशीष (21 वर्ष) और साहिल (19 वर्ष) ने एक चाकू से राजू उर्फ मामराज पर 22 बार वार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना दक्षिण – पश्चिम दिल्ली के द्वारका में हुई।

17 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली की पीर बाबा मजार के निकट घायल अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor