Sports

IPL 2018: इस वजह से क्रिस गेल जमकर धो रहे हैं बॉलर्स को, जवाब तस्वीर में है

क्रिस गेलसाभार इंटरनेट

नई दिल्ली। क्रिस गेल जिन्हें लोग यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जानते हैं आजकल प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स से हुए मुकाबले में क्रिस गेल ने के.एल राहुल के साथ मिलकर मैच को एकतरफा बना दिया। मैच के शुरुआत में लगा कि आज का दिन क्रिस लिन का है।

क्रिस गेल
साभार इंटरनेट

लेकिन वह मैच की शुरुआती बात थी। अभी गेल का आना बाकी था। क्रिस लीन के पारी को देख यह कहा जा सकता है कि यह तूफान से पहले जो हल्की हवाएं चलती हैं वो थी। बहरहाल हम बात क्रिस गेल के फॉर्म की कर रहे हैं। देखा गया है कि अपने खेले गए तीनों मैंचों गेल ने गेंदबाजों को जमकर धोया है। कोई भी ऐसा गेंदबाज नहीं बचा जिसे गेल ने धोया न हो।

क्रिस गेल
साभार इंटरनेट

आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि गेल आखिर क्यों गेदबाजो को जमकर धो रहे हैं। कहा जा रहा था कि गेल की फॉर्म के पीछे वीरेंद्र सहवाग का हाथ है। लेकिन आज हम इस सच्चाई से पर्दा उठाने जा रहे हैं कि आखिर गेल गेंदबाजों की इतनी जमकर धुलाई क्यों कर रहे हैं।

क्रिस गेल
साभार इंटरनेट

जवाब तस्वीरों में ही छुपा है। तस्वीरों को ध्यान से देखें तो आपको गेल के कंधे पर कुछ लिखा दिखेगा।

क्रिस गेल
साभार इंटरनेट

यह एक फेमस डिटर्जेंट का ब्रांड है जो जबरदस्त धुलाई के लिए जाना जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि गेल की धुलाई का राज क्या है। मजाक था यार डोंट टेक इट सीरियसली।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique